सीएम ने याद कीं प्रो. जयशंकर की सेवाएं
हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना समाज प्रो. जयशंकर को सदैव याद रखेगा, जिन्होंने पृथक तेलंगाना राज्य की प्राप्ति के लिए आजीवन काम किया। प्रो. जयशंकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने तेलंगाना राज्य की प्राप्ति के लिए उनके अथक प्रयासों और सेवाओं को याद किया।
रेवंत रेड्डी ने कहा कि जयशंकर ने करोड़ों लोगों में पृथक तेलंगाना की भावना जागृत की। सीएम ने प्रो. जयशंकर को एक महान योद्धा के रूप में सराहा, जिन्होंने अपना पूरा जीवन तेलंगाना के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि जयशंकर के आंदोलन की भावना को जारी रखेंगे। प्रजा सरकार उनके सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें… एली लिली के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया रेवंत रेड्डी ने
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



