सीएम ने बाबू जगजीवन राम की सेवाओं को याद किया
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जीवन देश के लिए आदर्श है। बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए कहा कि जगजीवन राम ने दलितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
यह भी पढ़े : तिरुमला जैसे नियम लागू करने पर जोर, ज्ञान सरस्वती मंदिर की समीक्षा
गरीबी में जन्म लेने के बावजूद अपनी दृढ़ता से वे ऊंचे पद तक पहुंचे। उन्होंने वंचित वर्गों और मजदूरों के कल्याण के लिए काम किया। समाज में जाति भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ भी संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बाबूजी की प्रेरणा से ही राज्य में शासन चलाया जा रहा है। सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



