सीएम रेवंत रेड्डी ने अंबेडकर जयंती पर टैंकबंड पर दी श्रद्धांजलि
हैदराबाद, संविधान निर्माता बी.आर. अंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज टैंक बंड पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, मंत्री पोन्नम प्रभाकर, दामोदर राजनरसिम्हा, सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व सांसद अंजन कुमार यादव, पूर्व मंत्री मोत्कुपल्ली नरसिम्हुलु और अन्य ने भी अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंबेडकर गैलरी जनता के लिए की गई ओपन
सचिवालय के बगल में स्थित विशाल अंबेडकर प्रतिमा के पास अंबेडकर जयंती समारोह में उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, मंत्री पोन्नम प्रभाकर, दामोदर राजनरसिम्हा और अन्य ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने अम्बेडकर गैलरी जनता के अवलोकन के लिए खोली दी। मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में मंत्री पौधारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की पहलों के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की पूर्ण भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने युवा कांग्रेस से संविधान की रक्षा के लिए काम करने की भी अपील की।
यह भी पढ़ें— वित्तीय सुरक्षा चुनौतियाँ से गुजर रही है भारत में सैंडविच जेनरेशन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



