टैंकबंड शिवा परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की सीएम रेवंत रेड्डी ने

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सरकार की तरफ से टैंकबंड शिवा के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनके बेटे वेणु माधव को होमगार्ड की नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। ज्ञातव्य है कि टैंकबंड शिवा के रूप में मशहूर शिवा ने टैंकबंड पर आत्महत्या करने पहुँचने वाले कई लोगों की जान बचाई। हाल ही में शिवा के परिवार के नौकरी न होने के कारण आर्थिक संकटों से जूझने की जानकारी सीएम को मिली।

इसके चलते उन्होंने कुछ दिन पहले अधिकारियों को शिवा के परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया। इसके चलते आज शिवा के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से जुबली हिल्स में उनके आवास पर भेंट की। इस मौके पर शिवा ने मुख्यमंत्री से नौकरी के लिए टैंकबंड के पास स्वीमिंग पूल बनाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें… संपत्तिकर बकाये पर होली मैरी कॉलेज को डिस्ट्रेस वारंट जारी

सीएम ने अधिकारियों को उस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को शिवा के परिवार को एक डबल बेडरूम घर देने के भी निर्देश दिए। अवसर पर शिवा और उनके परिवार के सदस्यों ने सीएम के हाथों से मदद प्राप्त करने पर खुशी जताई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button