8 मार्च को बामरुकनुद्दौला तालाब का उद्घाटन करेंगे सीएम रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, ऐतिहासिक बामरुकनुद्दौला तालाब का उद्घाटन मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी 8 मार्च को करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम रविवार को शाम 7:30 बजे निर्धारित किया गया है। कुकटपल्ली स्थित नल्ला चेरुवु का भी उद्घाटन 9 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा ही किया जाएगा।
दोनों तालाबों के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने गुरुवार को बामरुकुनुद्दौला तालाब का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विशेष रूप से तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। तटबंध के साथ खाली स्थानों पर लगाए गए औषधीय पौधों का भी जायजा लिया।
यह भी पढ़ें… मुख्य सचिव ने कलेक्टरों के साथ की टेली कॉन्फ्रेंस
हैद्रा आयुक्त ने बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए प्ले एरिया तथा सभी आयु वर्ग के लोगों के विश्राम के लिए झील के किनारे बनाए गए गजबोल (गुंबदनुमा विश्राम स्थल) का भी निरीक्षण किया। साथ ही पुराने शहर की परंपरा को दर्शाने वाले मुख्य द्वार और झील के इतिहास को बताने वाले सूचना बोर्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने उद्घाटन के बाद आयोजित होने वाली सभा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान हैद्रा के अतिरिक्त आयुक्त आर. सुदर्शन, अतिरिक्त निदेशक वरला पापैया और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



