सीएमसी आयुक्त ने दिये एच सीटी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त जी. सृजना ने अधिकारियों को एच-सीटी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने सीएमसी मुख्यालय में निगम के अंतर्गत जारी एच-सीटी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज किया जाना अनिवार्य है। भूमि अधिग्रहण पूर्ण होते ही इंजीनियरिंग कार्यों को प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

आयुक्त ने साइबराबाद क्षेत्र में रणनीतिक नाला विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों, सीएमसी इंजीनियरों तथा एसएनडीपी कंसल्टेंसी प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें… गीले और सूखे कचरे को अलग करें दुकानदार : कर्णन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button