सीएमसी आयुक्त ने दिये भवन निर्माण अनुमति प्रक्रिया तेज़ करने के निर्देश

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त पी. सृजना ने टाउन प्लानिंग अधिकारियों को फील्ड स्तरीय निगरानी कड़ी करने और भवन अनुमति प्रक्रिया को तेज़ करने के निर्देश दिये हैं।

सीएमसी आयुक्त सृजना ने आज टाउन प्लानिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में भवन अनुमति, अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई, न्यायालयीन मामले, जंक्शन विकास कार्य, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सड़कों के विस्तार कार्य, एलआरएस आवेदन तथा नागरिकों की शिकायतों के समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें… वेलुगुमट्ला पीड़ितों को नए आवासदे सरकार : के. कविता

आयुक्त ने लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुमतियों की प्रक्रिया को तेज करने और फील्ड स्तर पर निगरानी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने पर ज़ोर दिया। आयुक्त ने टाउन प्लानिंग से संबंधित नागरिकों की शिकायतों का बिना किसी देरी के तुरंत समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button