सीएमसी आयुक्त सृजना ने किया पटनचेरु का दौरा
हैदराबाद, सीएमसी आयुक्त जी. सृजना ने पटनचेरु सर्किल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई एवं स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। सृजना ने पटनचेरु डम्पिंग यार्ड का भी दौरा किया। उन्होंने सफाई कार्यों में खामियों पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये। सीएमसी आयुक्त ने पटनचेरू डम्पिंग यार्ड में जारी स्वच्छता कार्यों, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली तथा मलबा रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही आईएएलए क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
यहाँ उन्होंने स्वच्छता में पाई गई कमियों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने लापरवाही के लिए आईएएलए (उद्योग इकाइयों) पर जुर्माना लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही डम्पिंग यार्ड का संचालन निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप करने, कचरे का वैज्ञानिक ढंग से प्रसंस्करण करने तथा स्वच्छता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश भी उन्होंने दिये।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम
प्रजावाणी में 42 शिकायतें
सीएमसी मुख्यालय और विभिन्न जोनल कार्यालयों में प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। सीएमसी मुख्य कार्यालय में आयुक्त जी. सृजना ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। शिकायतों की समीक्षा कर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



