पीरियड्स के दौरान ठंडे खाद्य-पदार्थ नहीं खाने चाहिए

ठंडी प्रकृति वाले भोजन शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। आमतौर पर ठंड को शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कई बार ठंडी तासीर वाले फूड शरीर में ब्लड फ्लो को कम कर देते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जब बात ठंडी चीजें खाने की आती है तो इस दौरान महिला के शरीर में ब्लीडिंग हो रही होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पित्त और वात दोष सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को ठंड लग सकती है।
पीरियड्स में ठंडी तासीर वाले फूड खाने के नुकसान

- ठंडी प्रकृति वाले खाद्य पदार्थ, जैसे- आइसक्रीम, दही, ठंडा दूध आदि शरीर के अंदर के तापमान को कम कर देते हैं। इससे गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। इससे पीरियड का प्रवाह कभी कम तो कभी ज्यादा हो सकता है।
- जब अपान वायु (वात का वह उपप्रकार जो नीचे की ओर जाता है) अवरुद्ध हो जाता है, तो यह मासिक धर्म को प्रभावित करता है। इससे मासिक धर्म लंबे समय तक चल सकता है और कभी-कभी असामान्य भी हो सकता है।
- पीरियड्स के दौरान ठंडा खाना खाने से इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है। इससे वायरल इंफेक्शन का ख़तरा कई गुना बढ़ जाता है।
- ठंडी तासीर वाली चीजें गर्भाशय के संकुचन को बढ़ाती हैं। इससे पेट में ऐंठन, दर्द और पीड़ा होती है।
- आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडे खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिसके परिणामस्वरूप गैस, अपच और सूजन होती है।
- पीरियड्स के दौरान ठंडी चीजें खाने से शरीर में वात-कफ बढ़कर हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है।
ठंडी तासीर वाले फूड आइटम-
दही, आइसक्रीम, ठंडा दूध, नारियल पानी, खीरा, तरबूज, फ्रिज में रखा ठंडा खाना, ठंडा पानी
पीरियड्स में क्या खाना चाहिए

आयुर्वेद के अनुसार, पीरियड्स में विभिन्न प्रकार के फूड खाने चाहिए: गर्म पानी या हर्बल टी, दाल और सब्ज़ी का सूप, तिल के लड्डू, दलिया, गुड़ और सौंफ वाला दूध
यह भी पढ़ें: सही बॉडी मूवमेंट, व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएँ
पीरियड्स के दौरान ठंडी चीजें खाने की इच्छा हो सकती है। लेकिन इस दौरान ठंडी चीजें खाने से शरीर में पित्त, वात और कफ का संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान शरीर को सहारा देने के लिए अपने खाने में गर्म और पौष्टिक चीजें शामिल करें।
-सारिका असाटी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





