हैदराबाद में शीत लहर का कहर, पारा 9 डिग्री तक लुढ़का
हैदराबाद। शहर में तेज शीत लहर का असर लगातार बना हुआ है और फिलहाल इसके थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार 23 दिसंबर की सुबह हैदराबाद के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ा।
विश्वविद्यालय परिसर सबसे ठंडा
आज सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद शहर का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान इस मौसम में असामान्य रूप से कम माना जा रहा है।
शहर के प्रमुख इलाकों में तापमान
मौसम विभाग और स्थानीय मौसम स्टेशनों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शहर के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया-
राजेंद्रनगर: 10.1°C, मौलाली: 10.6°C,शिवरामपल्ली: 11.3°C, गायत्री नगर: 11.5°C, अलवाल टेलीकॉम कॉलोनी: 11.6°C, कुतुबुल्लापुर: 11.8°C, शापुर नगर, माचा बोलारम, गाजुलारामारम: 11.9°C, अंबेडकर नगर, वेस्ट मारेडपल्ली: 12.0°C, किशनबाग, शेखपेट: 12.2°C, जीडीमेटला: 12.4°C, सुलैमान नगर: 12.5°C, नेरडमेट विवेकानंदपुरम: 12.7°C, पाटनचेरु: 12.9°C, बीएचईएल फैक्ट्री, बेगमपेट (IMD): 13.0°C
इसके अलावा गोलकोंडा, तिरुमलगिरी, करवान, नागोल और एलबी स्टेडियम समेत कई इलाकों में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



