रामकोट जैन सेवा संघ महिला विभाग का रंगारंग होली मिलन
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग, रामकोट के तत्वावधान में श्री जैन सेवा संघ भवन के सभागार में रंगारंग होली मिलन का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष सीमा शीलकुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन ने उक्ताशय की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपाध्यक्ष कल्पना सुराणा ने अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन, चेयरपर्सन जैन रत्न मीना मुथा, सहमंत्री सविता रायसोनी को मंचासीन कराया। तत्पश्चात श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग द्वारा संचालित पूजा विभाग की सदस्यों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी, जिसमें प्रधान संयोजिका अरुणा शाह, हंसा सावड़िया, जयवंती वोरा, सीमा मेहता, किरण वनसारिया, संगीता खिलोचिया ने भाग लिया।
सीमा शील कुमार जैन ने सभी का स्वागत करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि महावीर जयंती पर विभाग द्वारा स्तवन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें त्रयनगर के विभिन्न महिला मंडलों से सहभागिता निभाने की उन्होंने अपील की। सविता रायसोनी ने कहा कि महिला विभाग मनोरंजन, पर्यटन, वृद्धाश्रम, सहायता प्रॉजेक्ट का संचालन सफलतापूर्वक कर रहा है।
मनोरंजन की श्रृंखला में पुराने फिल्मी अभिनेत्रियों की वेशभूषा में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें श्वेता बरलोटा प्रथम, सुषमा शाह द्वितीय तथा अमिता हरसोला तृतीय रहीं। प्रीति पाटनी, वर्षा काला, प्रिया देढ़िया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। इस दौरान वधू की तलाश हास्य प्रधान नाटिका प्रस्तुत की गयी।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज पैराडाइज शाखा ने मनाया होली मिलन
विदेश में पुत्र के लिए योग्य वधू की खोज का मनोरंजक चित्रण
इसमें विदेश में रह रहे पुत्र के लिए अभिभावक योग्य वधू की तलाश में है। इस प्रयास में विवाह योग्य युवतियों और उनके परिवारों से भेंट करते हुए कैसे-कैसे मजेदार अनुभव आते हैं, इसका सुन्दर चित्रण विभिन्न पात्रों द्वारा किया गया। सीमा शील कुमार जैन, साधना सिसोदिया, कल्पना सुराणा, नीलम सेठी, प्रिया कोठारी, सीमा लोन, सुमित्रा सेठ, सीमा सिंघी, प्रीति बाँठिया, सोनाली शाह, तरुणी नाहटा, सीमा चिलारिया ने नाटिका में अभिनय किया।
अवसर पर समस्त कार्यकारिणी को मजेदार उपाधियों से मुकुट पहनाते हुए अलंकृत किया गया। सीमा शील कुमार जैन ने सबी की खूबियों को परखते हुए छंदबद्ध पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं। कल्पना सुराणा व सुमित्रा सेठ ने मजेदार तम्बोला खिलाया। इसमें नंदिनी, सीमा लोढ़ा, कल्पना सुराणा, छाया लोहाड़े, कनक बोथरा, कविता डोलिवाला, साधना सिसोदिया, बिन्दू नागड़ा, तृप्ति जैन व अन्य ने पुरस्कार जीते। बेस्ट ड्रेसिंग में शीतल बरलोटा, संतोष गांधी मेहता, लकी डिप में रोशनी खोना, पंक्चुलिटी में तरुणी नाहटा विजेता रहीं। पुष्पा मेहता ने हास्य कविता प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में ठंडाई व अल्पाहार की व्यवस्था की गई। परामर्शदाता सुशीला संचेती, अरुणा शाह ने विभाग को साधुवाद दिया। मीना मुथा ने विभिन्न पुरस्कार विजेताओं का विवरण दिया। सीमा शील कुमार जैन, कल्पना सुराणा, सविता रायसोनी, प्रतिभा बाकलीवाल, सुमित्रा सेठ, हँसा सावड़िया, सोनाली शाह, सीमा मेहता, सीमा सिंघी ने कार्य सहयोग प्रदान किया। सविता रायसोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। हँसा सावड़िया ने सभी को गुलाल का टीका लगाया। विजेताओं को पदाधिकारियों व कार्यकारिणी द्वारा पुरस्कृत किया गया। आरती कामदार, डॉ. आशा खिंवसरा, सुनीता दुग्गड़, प्रभावती खिंवसरा, भावना सावला, पूनम नाहर, स्मिता गुहिया, चंदना नाहटा, प्रीति व अन्य की उपस्थित रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



