रंगरंगीली नारी कार्यक्रम में झलका महिला शक्ति का उत्साह

हैदराबाद, अग्रवाल समाज, मलकपेट महिला शाखा द्वारा रंगरंगीली नारी कार्यक्रम राघव रत्ना टॉवर्स स्थित अग्रवाल समाज कमेटी हॉल, आबिड्स में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मलकपेट महिला शाखा की मंत्री डॉ. मीता बजाज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम महिलाओं को आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही। अवसर पर महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉम्प्लिमेंट्री तंबोला से हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टैलेंट शो रहा, जिसमें महिलाओं ने अपनी विविध एवं रचनात्मक प्रतिभाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कई प्रतिभागियों ने गीत एवं माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। कुछ ने मनमोहक नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। साथ ही कुछ महिलाओं ने उपयोगी किचन टिप्स साझा कर कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं रोचक बनाया। इसके पश्चात बेस्ट मैचिंग ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें… आर्थिक स्थिति सशक्त बनाने संस्थागत सुधार ज़रूरी : नवीन मित्तल

इसी क्रम में विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक खेल भी आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अल्पाहार, फलाहार एवं जूस का आनंद लिया। कार्यकारिणी में सरोज अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और गायत्री अग्रवाल का चयन किया गया। कार्यक्रम में मलकपेट महिला शाखा की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, उपाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, मंत्री डॉ. मीता बजाज, केंद्रीय समिति सदस्य शीतल रूंगटा सहित सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button