Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

पुराने शहर के राउडी शीटरों के खिलाफ कूम्बिंग ऑपरेशन

हैदराबाद, चारमीनार ज़ोन के पुलिस उपायुक्त किरण खरे के नेतृत्व में आज जोन के 15 पुलिस थाना परिधि में राउडी शीटरों के खिलाफ कुम्बिंग ऑपरेशन को अमल में लाया गया। इस ऑपरेशन में 30 टीम में विभक्त 300 पुलिसकर्मियों ने 90 पहचाने गए राउडी शीटरों के घरों की सघन तलाशी ली।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में किरण खरे ने बताया कि राउडी शीटरों की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से इस कूम्बिंग ऑपरेशन को अमल में लाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व रैन बाजार थाना परिधि में मसी नामक एक युवक की हत्या में स्थानीय राउडी शीटरों के शामिल होने को गंभीरता से लिया जा रहा है।

यह भी पढ़े : तेलंगाना में 3,175 करोड़ परियोजना मंजूर की सड़क

इस घटना के बाद रैन बाजार के राउडी शीटरों के घरों पर छापे मारकर वहाँ से बड़े पैमाने पर घातक हथियार जब्त किए गए थे। उन्होंने बताया कि राउडी शीटरों के निरंतर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने पर उन्हें तड़ीपार किया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें 25 हजार से एक लाख रुपये के बाँड पर शपथबद्ध भी किया जा सकता है। उन्होंने पुराने शहर के राउडी शीटरों से आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए चेताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button