गौरेली परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध : उत्तम कुमार रेड्डी

हैदराबाद, सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाने वाली परियोजनाओं में गौरेली परियोजना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि 1.06 लाख एकड़ आयकट को सिंचित करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई इस परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी के साथ-साथ कानूनी अड़चनें भी आ रही हैं। इसके चलते निर्माण कार्य धीमा हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस तरह की बाधाओं को दूर करने और जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तम ने परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर के साथ मिलकर सचिवालय में गौरेल्ली परियोजना निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सिंचाई सलाहकार आदित्य दास नाथ, विशेष सचिव प्रशांत जीवन पाटिल, आर एंड आर आयुक्त शिवकुमार नायुडू के अलावा करीमनगर, जनगांव और सिद्दिपेट जिलाधीश उपस्थित थे।

अवसर पर मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि पहले सिद्दिपेट जिले के अक्कन्नपेट मंडल के गौरेल्ली गांव में बाढ़ जल के आधार पर 1.41 टीएमसी क्षमता के साथ जलाशय के निर्माण का प्रस्ताव था। हालांकि अनुमानों को संशोधित कर 8.23 टीएमसी क्षमता तक ले जाने का निर्णय लिया गया है ताकि अतिरिक्त क्षेत्र को कृषि में लाया जा सके। तदनुसार प्रस्तावों को संशोधित किया गया है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : सरकार खरीदेगी 22% सस्ती मेट्रो रेल, 1004 करोड़ से पेयजल पाइपलाइनों का आधुनिकीकरण

मंत्री ने आगे कहा कि गौरेली परियोजना के लिए आवश्यक भू अधिग्रहण हेतु आवश्यक निधियां 2 जून से पहले ही जारी कर दी जाएँगी। उत्तम ने करीमनगर, हनुमाकोंडा और सिद्दीपेट जिलाधीशों को भू अधिग्रहण प्रक्रिया को समय पर पूरा करने का आदेश दिया। साथ ही अधिकारियों को गौरेली परियोजना से जुड़े कानूनी मुद्दों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा, ताकि इसमें आने वाली मुश्किलों से निपटा जा सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button