कंपनियों ने टीटीडी न्यास को दो करोड़ रुपये दान किये

तिरुपति, आंध्र-प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर का प्रशासन देखने वाली संस्था तिरुमला तिरुपति देवोस्थानम (तितिदे) द्वारा संचालित न्यासों को विशाखापट्टनम और बेंगलुरू की कंपनियों ने रविवार को करीब दो करोड़ रुपये का दान दिया है। कंपनियों ने रंगनायकुला मंडपम में मंदिर के अधिकारी श्री रामकृष्ण को डिमांड ड्राफ्ट सौंपें।

यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक देवी फिशरीज लिमिटेड के निदेशकों, इंद्रनील चित्तूरी और महेंद्र यारलागड्डा ने तितिदे के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान न्यास को करीब एक करोड़ रुपये का दान दिया। विज्ञप्ति के मुताबिक इसके अलावा बिल्वा इंफ्रा के प्रबंध निदेशक प्रवीण एस नायर ने तितिदे के बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ सर्जरी, रिसर्च एंड रिहैबिलिटेशन फॉर द डिसेबल्ड (बीआईआरआरडी) ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें… शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की अनुदान मांगें मंज़ूर

श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट की स्थापना नवंबर 2001 में की गई थी और यह ह्रदय, गुर्दे, तंत्रिका संबंधी और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से वंचित रोगियों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button