15 तक इंदिरम्मा घरों का आवंटन पूरा करें : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद, राजस्व, आवास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने जिलाधीशों को इंदिरम्मा आवास सर्वे में पहचाने गये योग्य लाभार्थियों, जिनके पास आवास भूमि नहीं हैं, को 15 अगस्त तक डबल बेडरूम आवास आवंटित करने का आदेश दिया। साथ ही घोषणा की कि अधूरे इंदिरम्मा आवासों को पूरा करने के लिए लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ इंदिरम्मा आवासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इंदिरम्मा आवासों के संबंध में रेत, निधियों का भुगतान और लाभार्थियों के चयन में किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए उचित सावधानी बरती जाए। उन्होंने बताया कि इंदिरम्मा घरों से संबंधित शिकायतों, शंकाओं और समस्याओं के समाधान के लिए हैदराबाद स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में शीघ्र ही एक टोल-फ्री नंबर स्थापित किया जाएगा।

वरंगल शहर के विकास के लिए विशेष कदम

मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि वरंगल शहर के समग्र विकास के लिए सरकार विशेष कदम उठा रही है। उन्होंने मंत्री सीताक्का, कोंडा सुरेखा के साथ वरंगल हवाईअड्डे, मेगा टेक्सटाइल पार्क, भद्रकाली मंदिर, भूमिगत जल निकासी, आउटर रिंग रोड, रेलवे आदि सहित वरंगल शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री ने बताया कि काकतीया मेगा टेक्सटाइल पार्क के चलते विस्तापित 1,398 लोगों को राजीव गांधी टाउनशिप में 863 भूखंड आवंटित किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2057 की आबादी को ध्यान में रख कर वरंगल शहर में 4,170 करोड़ की लागत से भूमिगत जल निकासी व्यवस्था स्थापित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : भू पंजीकरण को लेकर सरकार से विवरण तलब

मंत्री ने अधिकारियों को आगामी दशहरे तक भद्रकाली मंदिर के चारों ओर माडा वीधुलू, कल्याण मंडप, पुजारी के लिए मकान आदि उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाने और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में वरंगल जिले के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button