यशोदा हॉस्पिटल्स में की गयी कैंसर की जटिल सर्जरी
हैदराबाद, यशोदा हॉस्पिटल्स, सोमाजीगुडा द्वारा गले के कैंसर रोगी की जटिल शल्य चिकित्स कर प्राण की रक्षा की गई।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रसिद्ध कैंसर चिकित्सक डॉ. सचिन मर्दा ने बताया कि खम्मम के रमेश को लेरिंजियल (गले का) कैंसर था। उनकी आवाज़ चली गई थी और खाने और निगलने में दिक्कत होती थी।
कई बार इलाज के बाद भी कैंसर दोबारा हो गया। इसके पश्चात हमारे पास जान बचाने का एक रास्ता था लेरिंक्स (वॉइस बॉक्स) को पूरी तरह से हटाना। उन्होने बताया कि रमेश को टोटल लेरिंजेक्टॉमी सर्जरी के साथ ही एडवांस्ड वॉइस प्रोस्थेसिस लगाया गया।
यह भी पढ़ें… सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला डॉक्टर की मौत
सचिन मर्दा ने बताया कि वर्तमान में रमेश सामान्य रूप से खाता है, रोज़ाना के सभी काम करता है और आत्मविश्वास से बोलता है। डॉ. मर्दा ने बताया कि तकनीकी रूप से मुश्किल सर्जरी के बाद जब मरीज़ को हिम्मत और भरोसा मिलता है, तो वह मुस्कुराते हुए आत्मविश्वास से खुशहाल रहता है। यह एक डॉक्टर के लिए सबसे बड़ी संतुष्टि होती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



