अवैध ऑनलाइन बेट्टिंग ऐपों को कुचलने के लिए ठोस कदम : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि अवैध ऑनलाइन बेट्टिंग ऐपों को कुचलने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बेट्टिंग ऐपों के खिलाफ पिछले दो वर्षों के दौरान एनसीआरपी पोर्टल में 1,456 मामले दर्ज हुए है। केवल हैदराबाद शहर में 4.35 करोड़ रुपये के नुकसान को लेकर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।

रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में गुरुवार को सदस्यों द्वारा बेट्टिंग ऐपों के बारे में पूछे गये सवालों का लिखित में जवाब देकर उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन अवैध ऑनलाइन बेट्टिंग ऐपों के कारण हुए नुकसान के चलते आर्थिक संकटों से हताश होकर पिछले दो वर्षों के दौरान 51 आत्महत्याओं की घटनाएँ दर्ज हुई हैं।

तेलंगाना में अवैध बेट्टिंग ऐप्स पर रोक और जागरूकता अभियान

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद शहर और मलकाजगिरी पुलिस आयुक्तालय की परिधि में कोई ऐसे मामले दर्ज नहीं हुए। साइबराबाद आयुक्तालय और राज्य के अन्य क्षेत्रों में कुछ ऐसी घटनाएँ दर्ज हुई हैं। मुख्य मंत्री ने बताया कि ऐसे ऐपों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार ने तेलंगाना गेमिंग कानून-2017 में संशोधन किया है। बेट्टिंग ऐपों के खिलाफ दर्ज हुए मामलों की जाँच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष जाँच दल का गठन किया गया।

टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडरों, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडरों से समन्वय कर काम करते हुए कई अवैध बेट्टिंग ऐपों व वेबसाइटों को पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर इनके संचालको को गिरफ्तार किया गया। राज्य में इन ऐपों की पहुँच को सीमित करने के लिए अवैध बेट्टिंग ऐपों का जियो-फेन्सिंग जैसे तकनीकी कदम उठाए जा रहे हैं। इन ऐपों के बारे में राज्यभर में जनता में विशेष कर युवा पीढ़ी में जागरूकता पैदा के लिए साइबर सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अफजलगंज के पास आईकॉनिक पेडस्ट्रेरियन ब्रिज

रेवंत रेड्डी ने कहा कि अफजलगंज के पास मूसी नदी के अधिक से अधिक बहाव और पूर्व व पश्चिम कॉरिडोर अलाइनमेंट को ध्यान में रखकर बनाये गये आईकॉनिक पेडस्ट्रेरियन ब्रिज के मौसदे इंजीनियरिंग ड्राइंग का फिलहाल मूसी रिवर फ्रंट विकास निगम (एमआरडीसीएल) अध्ययन कर रहा है। इस ड्राइंग को तय किये जाने के बाद पैदल पुल का निर्माण काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मज्लिस सदस्यों द्वारा चारमीनार पदचालन परियोजना पर पूछे गए सवाल का लिखित में जवाब दिया गया।

उन्होंने कहा कि चारमीनार पदचालन परियोजना को पैदल चलने वालों के लिए इसके आसपास 220 मीटर के दायरे में जगह देने के लिए शुरू किया गया है। अब तक इस परियोजना के तहत 5.40 कि.मी. लंबे बाहरी मार्ग, 2.3 कि.मी. लंबे भीतरी मार्ग, चारमीनार के आसपास और इसकी ओर जाने वाली चार सड़कों पर फुटपाथ, ग्रेनाइट बिछाने का काम, यूटिलिटी डक्ट्स का निर्माण, आसपास सड़क विक्रेताओं के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेड्स का निर्माण आदि काम पूरा हो गया है।

यह भी पढ़े : जनता का ध्यान भटकाने फार्मूला ई रेस का मामला उठाया गया : केटीआर

इसके अलावा उन्होंने बताया कि जीएचएमसी ने पुराने चारमीनार बस स्टैंड के पास सार्वजनिक व निजी भागीदारी पद्धति में मल्टी-लेवल कार पार्किंग कॉम्प्लेक्स (ऑटोमेटिक) बनाने के लिए दो बार टेंडर जारी किए गये, लेकिन कोई कंपनी आगे नहीं आई, इस कारण एक और बार टेंडर जारी करने जा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button