Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

बीआरएस की घोर विफलता के चलते कांग्रेस को फायदा : कविता

हैदराबाद, तेलंगाना जागृति संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य कल्वाकुंट्ला कविता ने म्युनिसिपल चुनाव में सत्तापक्ष कांग्रेस को मिले जनादेश का कारण विपक्षी बीआरएस की घोर विफलता बताया और कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई गलतियों को बीआरएस एक्सपोज नहीं कर पाई। विपक्ष के तौर पर बीआरएस अट्टर फ्लॉप हो चुकी है।

जनता को कोई विकल्प नहीं दिखा, इसलिए कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आते दिखे हैं। बंजारा हिल्स स्थित आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी कविता ने कहा कि म्युनिसिपल चुनाव में फ्रैक्वर्ड मेंडेट दिखा है। तेलंगाना में जनता ने आधा अधूरा मैडेट दिया है किसी भी पार्टी पर भरपूर भरोसा जनता ने नहीं दिखाया है।

यह साफ हो चुका है जिससे राज्य में विचित्र परिस्थितियां निर्माण हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जनता से किए कोई वादे तक पूरी नहीं करने वाली कांग्रेस ने शहरी इलाकों में 2 सालों तक क्या किया है, यह तक प्रश्न करने में बीआरएस विफल साबित हुई है। इसलिए इस प्रकार के परिणाम आए हैं। उन्होंने बीआरएस पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि हम ही तेलंगाना लेकर आए हैं, हम ही तेलंगाना में नंबर वन है, हमने ही जनसेवा की है जैसे दावे ठोकने वाली बीआरएस म्युनिसिपल चुनाव में कई स्थानों पर तीसरे नंबर और कई स्थानों पर चौथे नंबर पर गिर गई है।

साइबर ठगी में 6 आरोपी गिरफ्तार

कविता ने कहा कि नागरिक प्रशासन मंत्री रहे केटीआर तो 10 सालों में तेलंगाना की म्युनिसिपालिटियों को सुंदर बनाने का दावा ठोकते रहे, फिर क्यों राज्य में केवल 16 स्थानों तक बीआरएस सीमित होकर रह गई। उन्होंने कहा कि तेलंगाना को एक पैसा तक नहीं देने वाली भाजपा को जनता ने कन्फ्यूज्ड मैडेट दिया है। बीजेपी-बीआरएस गठबंधन की एएलएफ पहली सीढ़ी चुनावी परिणाम

कविता ने म्युनिसिपल चुनावी परिणामों को भविष्य में बीआरएस और बीजेपी के गठबंधन के लिए पहली सीढ़ी बताया और कहा कि चुनावी परिणामों पर नजर डाली गई तो उत्तर तेलंगाना में भाजपा और दक्षिण तेलंगाना में कांग्रेस दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को नार्दन तेलंगाना में मेंडेट मिले इसके लिए बीआरएस ने ही डिजाइन तैयार किया है, इसलिए वे इन परिणामों को बीजेपी और बंजारा हिल्स स्थित आवास पर मीडिया को संबोधित करतीं तेलंगाना जागृति की संस्थापक के. कविता।

बीआरएस गठबंधन की पहली सीढ़ी बता रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले 90 प्रतिशत स्थानों पर जीतने वाली बीआरएस 16 पर गिर चुकी है। उस पर भी केटीआर गर्व करते कहते हैं हम ही कांग्रेस का विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि खुद को बिग पार्टी का दावा करने वाली बीआरएस को मंथन करना चाहिए।

बीआरएस बनी ‘दुमछल्ला पार्टियों’ की दुमछल्ला पार्टी: कविता

दुमछल्ला पार्टियों की दुमछल्ला बीआरएस तेलंगाना जागृति की संस्थापक कविता ने बीआरएस को तोका पार्टियों की तोका पार्टी (दुमछल्ला पार्टियों की दुमछल्ला पार्टी) बताया। उन्होंने केटीआर की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि आखिरकार कैसे कोत्तागुड़ेम में सीपीआई को समर्थन देने का खुला ऑफर देने की बात केटीआर ने कही है। उन्होंने कहा कि केटीआर खुद सीपीआई और सीपीएम को तोका पार्टी (दुमछल्ला पार्टी) बताते नहीं थकते थे।

अब खुद ही कह रहे हैं कि कोत्तागुड़ेम में सीपीआई को बिना शर्त समर्थन देने का सांबशिवा राव को फोन करके खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि क्या सीपीआई ने आपसे समर्थन मांगा था, जो ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि कालेश्वरम लिफ्ट एरिगेशन परियोजना को लेकर सीपीआई के विधायक कूनामनेनी सांबशिवा राव ने विधानसभा में केसीआर को खरी खोटी सुनाई थी, फिर भी केटीआर सीपीआई को समर्थन का ओपन ऑफर दे रहे हैं तो क्या समझा जाए। क्या केसीआर पर लगाए गए आरोपों को बीआरएस सही ठहरा रही है।

सांबशिवा राव ने कहा कि म्युनिसिपल चुनाव में लोकल परिस्थितियों के आधार पर स्थानीय नेताओं का फैसला हो तो माना जा सकता है लेकिन सीपीआई का समर्थन देना बीआरएस की पॉलिसी कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि बीआरएस की हालत इतनी गिर चुकी है कि वह तोका पार्टियों की भी तोका पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने तेलंगाना जागृति, ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) के साथ मिलकर राज्य में 33 स्थानों पर प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह तो केवल ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकि है। उन्होंने कहा कि भविष्य में एक बडी राजनीतिक ताकर बनकर उभरने वाली तेलगाना जागृति एआईएफबी तथा एचएमएस के साथ मिलकर नया दौर शुरू करेंगे नई तरीके की सियासत राज्य में दिखाएंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button