विपक्ष के रूप में कांग्रेस-बीजेपी विफल : कविता
हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य कल्वाकुंट्ला कविता ने कहा कि म्युनिसिपल चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों दल विपक्ष के तौर पर घोर विफल हुए हैं जिसके चलते जनता के साथ वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को अत्यधिक सीटों पर जीत हासिल हुई।
पूर्व एमएलसी के. कविता ने नगर के टैंकबंड स्थित आई मैक्स थियेटर के समक्ष जारी समाजसेवी ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के निर्माण कार्य का जायजा लिया और कहा कि म्युनिसिपल चुनाव में कई स्थानों पर हंग (त्रिशंकु) की परिस्थितियां निर्माण हुईं यानि किसी भी राजनीतिक पार्टी को स्पष्ट जनादेश तक नहीं मिला, इसका अर्थ है कि किसी भी दल पर जनता विश्वास नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से विधानसभा परिसर में भी ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार विधानसभा परिसर में प्रतिमा स्थापित नहीं करेगी तो तेलंगाना जागृति के सत्ता में आने पर अवश्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
यह भी पढ़ें… केटीआर ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लिखा खुला पत्र, वादों और गारंटियों का जिक्र
केसीआर शासन में भी उठी थी प्रतिमा स्थापना की मांग
कविता ने टैंकबंड पर प्रोफेसर जयशंकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सरकार को भूमि आवंटित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार भूमि आवंटित करेगी तो प्रतिमा स्थापित करने तथा उसके रखरखाव का सारा खर्च तेलंगाना जागृति की ओर से वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर शासन के दौरान भी प्रोफेसर जयशंकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार से केंद्र में पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण संबंधी बिल पारित कराने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव बनाने तथा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली ले जाने की मांग की।
साथ ही जोड़ा कि म्युनिसिपालिटी चुनाव में बीसी वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया, लेकिन आने वाले जेडपीटीसी, एमपीटीसी चुनाव में सरकार पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण जरूर अवश्य अमल करे। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी, महिलाएं व माइनॉरिटी प्रत्याशी हार गए हैं, उन सभी को कॉर्पोरेशन पद दिए जाएँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछड़ा वर्ग के लिए कटिबद्ध नहीं है क्योंकि चुनाव के पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर हर साल बीसी वर्ग को 20 हजार रुपये आवंटित किए जाएंगे लेकिन वादा नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत निधियां जारी भी की गई हैं, उनमें 30 प्रतिशत खर्च तक नहीं की गई। इससे सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा हो रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



