कांग्रेस ने मोदी सरकार को बताया ‘कायर और समझौतावादी’
नई दिल्ली , कांग्रेस ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए शनिवार को मोदी सरकार पर अपने हमले तेज कर दिए और उस पर ‘‘कायर और समझौतावादी’’ होने का आरोप लगाया।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा ‘ न्यूज’ को दिए साक्षात्कार की एक वीडियो क्लिप साझा की जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था, लेकिन दुनिया भर में तेल की उपलब्धता की कमी के कारण भारत को फिलहाल के लिए रूस से ‘‘तेल खरीदने की अनुमति’’ दे दी गई है।
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अमेरिकी वित्त मंत्री ने मोदी सरकार को राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों का ईमानदारी से पालन करने का प्रमाण पत्र दिया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता खुद को ‘56 इंच के सीने’ वाला बताता है, वह कितना कायर और समझौता-परस्त हो चुका है, इसके बारे में क्या कुछ और कहने की जरूरत है?(भाषा)
यह भी पढ़े– करियर के पीक पर शादी करने जा रही हैं रश्मिका मंदाना
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



