कांग्रेस ने युवाओं के साथ धोखा किया : रामचंदर राव


उस्मानिया अस्पताल में भर्ती अशोक की मिजाजपुर्सी की
हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने प्रदेश सरकार पर राज्य के नौजवानों से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। आज सुबह रामचंदर राव ने उस्मानिया अस्पताल में बेरोजगारों के लिए नौकरियों की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर जाने वाले अशोक से भेंट की।
इसके बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने राज्य के युवाओं को रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया था, जॉब कैलेंडर के साथ-साथ 1 लाख नौकरियां उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से अधिसूचनाएं जारी नहीं की गई।

यह भी पढ़े: रामचंदर राव ने पूर्व डीएसपी नलिनी के घर पर मुलाकात की
राव ने अशोक को इसी तरह युवाओं की आवाज उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अशोक की मांगों को लेकर पूरी तरह से सहमत है, पार्टी युवाओं के जीवन को बर्बाद नहीं होने देगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब तक नौकरियों की अधिसूचना नहीं आएगी, बेरोजगारों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भाजपा संघर्ष करती रहेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
