कांग्रेस में संकट : जीवन रेड्डी नहीं माने, छोड़ने के संकेत बरकरार
हैदराबाद, प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के वरिष्ठ नेता जीवन रेड्डी, जिन्होंने पार्टी बदलने की बात कही है, को मनाने की कोशिशें जारी हैं। मंत्री श्रीधर बाबू, लक्ष्मण और अन्य नेताओं ने आज उनसे मुलाकात की। इस मौके पर जीवन रेड्डी ने मंत्रियों के सामने अपनी नाराज़गी व्यक्त की कि पार्टी में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है।
ज्ञातव्य है कि ऐसा प्रचार हो रहा है कि पिछले कुछ समय से पार्टी के बड़े नेताओं के रवैये से नाराज चल रहे जीवन रेड्डी कांग्रेस को छोड़ देंगे। इस परिप्रेक्ष्य में जीवन रेड्डी से मिले मंत्रियों ने उन्हें मनाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि आलाकमान यह सुनिश्चित करेगा कि पार्टी में उन्हें उचित महत्व मिले। हालांकि, उनकी यह कोशिश सफल होती नहीं दिख रही है।
जीवन रेड्डी से मिलने के बाद श्रीधर बाबू ने मीडिया से बात की। मंत्री ने कहा कि जीवन रेड्डी से पार्टी बदलने के बारे में कोई निर्णय न लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन रेड्डी के साथ हुई बातचीत के मुद्दों को पार्टी आलाकमान और सीएम के ध्यान में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जीवन रेड्डी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की दिक्कतों को उनके ध्यान में लाया था।
यह भी पढ़े : चिकित्सा तथा स्वास्थ्य हेतु 13,679 करोड़ का आवंटन
रेड्डी ने याद दिलाया कि पीसीसी मामलों के प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने पहले भी जीवन रेड्डी से बात की थी। इस बीच बताया जा रहा है कि जीवन रेड्डी आलाकमान से मिलने को तैयार नहीं हैं। बाद में जीवन रेड्डी ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने से संबंधित उनके फैसले में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





