रॉबर्ट वाड्रा के विवादित बयान पर कांग्रेस दे स्पष्टता : लक्ष्मण

हैदराबाद, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के विवादित बयान पर भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य व सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सांसद प्रियंका से प्रश्न किया कि इस विवादित बयान का क्या कांग्रेस समर्थन करती है। पार्टी मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के बयान की भाजपा कड़ी निंदा करती है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा, उससे पूरा देश व्यथित है। एक ओर पीड़ित परिवारों के दुःख में जहाँ पूरा देश खड़ा है, ऐसे में रॉबर्ट वाड्रा हमले को न्यायोचित कैसे ठहरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के बयान से साफ जाहिर है कि वह आतंकवादियों के समर्थन में बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… क्षेत्रीय विभाजन की नींव रख रही है कांग्रेस : लक्ष्मण

कांग्रेस की चुप्पी और पाकिस्तान प्रेम पर सवाल

उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसी टिप्पणी पाकिस्तान से आती है, लेकिन भारत में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के दामाद की ओर से ऐसी टिप्पणी पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सब मौन हैं। इस बयान की निंदा अब तक क्यों नहीं की गयी। डॉ. लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विभत्स घटना को राजनीतिक हितों के लिए उपयोग कर रही है, क्योंकि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम साफ झलकता नजर आया है। पाकिस्तान का नाम तक लेने से कांग्रेस बचते नजर आई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आतंकी हमले को सुरक्षा की विफलता, इंटेलिजेंस विफलता करार देकर राजनीति करने के प्रयास किए गए, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल ने भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए जम्मू-कश्मीर की घटना का राजनीतिक उपयोग करने व जनता के बीच विभाजन की रेखा खींचने का आरोप लगाया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर व पुरुषों के कपड़े उतारक देखा और हिन्दू होने पर गोली मारी, लेकिन कांग्रेस है कि इसे हिन्दुओं पर हमला मानने से भी बच रही है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ा था, लेकिन अब इस्लामिक टेररिज्म-जिहादी टेररिज्म कहने से भी कतरा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्व में जहाँ भी आतंकवादी घटना होती है, उसके पीछे मुसलमान ही पाए जाते हैं। अवसर पर आधिकारिक प्रवक्ता रानी रुद्रमा देवी, सचिव कोल्ली माधवी, डॉ. प्रकाश रेड्डी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button