हत्या की राजनीति बंद करे कांग्रेस : केटीआर
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि केवल पंचायत व सरपंच चुनाव से कांग्रेस में खौफ छाने लगा है। आगे और भी मौके हैं याद रखें। भारास कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने हत्या का शिकार हुए सूर्यापेट के तूंगातूर्ति निर्वाचन क्षेत्र सुतनकल मंडल, लिंगमपल्ली ग्राम से संबंधित भारास कार्यकर्ता उप्पला मल्लय्या के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गुंडों द्वारा हत्या का शिकार हुए उप्पला मल्लय्या के परिजनों को बीआरएस हर प्रकार की मदद देगी।
5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बीआरएस की सरकार बनते ही दिवंगत मल्लय्या के परिवार में व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरपंच पंचायत चुनाव से खौफ खाई कांग्रेस हमलों पर उतारू हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गत 10 सालों तक बीआरएस शासन के दौरान कभी इस प्रकार के हमले नहीं किए गए। यदि बीआरएस ने पलटवार करना शुरू किया तो राज्य में कानून व्यवस्था काबू से निकल जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार हत्या की राजनीति बंद करे और प्रशासन व राज्य के विकास पर ध्यान दे।
यह भी पढ़ें… खड़गे और प्रियंका ने की तेलंगाना राइजिंग विजन डाक्यूमेन्ट की प्रशंसा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



