मधिरा नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्ज़ा, भट्टी ने पदेन सदस्य के रूप में किया मतदान
हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का के निर्वाचन क्षेत्र मधिरा की नगरपालिका के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने अपना कब्ज़ा जमा लिया। उप मुख्यमंत्री ने इस चुनाव में पदेन सदस्य के रूप में मतदान किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस चुनाव से विकास का नया मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मधिरा नगरपालिका चेयरपर्सन के रूप में सामिनेनी सुजाता एवं वाइस चेयरमैन के रूप में कोना धनि कुमार निर्वाचित किये गये। मधिरा नगरपालिका में कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रभुत्व दर्ज किया है। नगर की प्रथम नागरिक के रूप में सामिनेनी सुजाता, वाइस चेयरमैन के रूप में कोना धनि कुमार निर्वाचित हुए।
भट्टी विक्रमार्का ने मधिरा में एक्स-ऑफिशियो वोट डाला
सोमवार को मधिरा एमपीडीओ कार्यालय में हुई चुनाव प्रक्रिया में राज्य के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने भाग लेकर अपने एक्स-ऑफिशियो वोट का उपयोग किया। अवसर पर भट्टी ने कहा कि मधिरा नगरपालिका को राज्य में आदर्श रूप में विकसित किया जाएगा। कल्याणकारी योजनाएँ हर घर तक पहुँचें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों का आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी पर जनता ने जो विश्वास रखा है, उसे व्यर्थ न जाने दें।
यह भी पढ़ें… नगर निकाय चुनावों में मेयर/चेयरपर्सन विवाद और तनाव
भट्टी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मज़बूत बन कर उभरी है। विधानसभा, संसद, पंचायत चुनावों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में हुए नगरपालिका चुनावों में भारी बहुमत प्राप्त कर कांग्रेस पार्टी ने राज्य में अपनी शक्ति साबित की है। राज्य में 90 से 95 नगरपालिकाओं को कांग्रेस पार्टी ने अपने कब्जे में लिया है। राज्य के इतिहास में पहले कभी शहरी क्षेत्रों में किसी पार्टी को इतना बहुमत नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार सृजन के लिए औद्योगिकीकरण और उसके लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था पर भी सरकार विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



