सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर जीती कांग्रेस : केटीआर

हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष के. तारक रामाराव ने कहा कि म्युनिसिपल चुनाव में कांग्रेस ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग तथा शराब व पैसा बहाकर जीत हासिल की है। पार्टी मुख्यालय तेलंगाना भवन में भारास विधायक दल के उपनेता तलसानी श्रीनिवास यादव व सचेतक के.पी. वेवेकानंद गौड़ के साथ मिलकर मीडिया को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा कि राज्य के 2,581 म्युनिसिपल वार्डों में हुए चुनाव में बीआरएस ने 750 वार्डों पर जीत हासिल की है।

यह आँकड़ा और बढ़ने की संभावना है। इस चुनाव में बीआरएस को 30 प्रतिशत सीटें प्राप्त हुई है। यह बीआरएस की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव में जनता ने जता दिया कि कांग्रेस से मुकाबले की ताकत बीआरएस में ही है। अगले विधानसभा चुनाव में परिणाम बीआरएस के पक्ष में होंगे, यह संकेत भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 35 स्थानों पर त्रिशंकु की परिस्थितियाँ निर्मित हुई हैं। 16 स्थानों पर बीआरएस ने जीत हासिल की है।

ऐसे में समझा जा सकता है कि कांग्रेस का क्या हाल है। उन्होंने कहा कि बीआरएस ने 30 प्रतिशत से अधिक पर परिणाम हासिल किए हैं। इसलिए सत्ता दल कांग्रेस बीआरएस के जीते प्रत्याशियों को अपनी ओर खींचने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोत्तागुडेम कॉर्पोरेशन के कुल 60 स्थानों में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) ने 22 स्थानों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस को 22 स्थान प्राप्त हुए हैं।

मेयर पद के लिए सीपीआई को अभी 9 और सीटों की जरूरत

बीआरएस को 8 स्थानों पर जीत हासिल हुई, वहीं सीपीएम तथा भाजपा को क्रमश 1-1 सीटों पर जीत मिली। शेष 6 स्थानों पर स्वतंत्र प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इसके चलते कोत्तागुडेम कॉर्पोरेशन में त्रिशंकु की स्थिति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मेयर पद के लिए सीपीआई को और 9 सीटों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विधायक कूनामनेनी सांबशिवाराव एक्स अफिशियों का 1 वोट तथा बीआरएस के 8 वोट के साथ सीपीआई को मेयर पद हासिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक कूनामनेनी को फोन कर उन्होंने (केटीआर ने) बीआरएस के समर्थन देने का ओपन ऑफर दे दिया है।

तारक रामाराव ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात यह है कि जब सिंगरेणी कोल बेल्ट में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साले सृजन रेड्डी से संबंधित 6 हजार करोड़ रुपये के कोल स्कैम की पोल बीआरएस ने खोली, तो उसके बाद सीपीआई ने चेन्नूरू निर्वाचन क्षेत्र में बीआरएस के साथ मिलकर प्रचार किया। इसके चलते क्यातनपल्ली म्युनिसिपालिटी में सीपीआई को बेहतर जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को रोकने के लिए कूनामनेनी सांबशिवाराव को फोन करके बीआरएस का पूरा समर्थन देने का आफर दिया है।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी चुनाव के लिए केटीआर सक्रिय

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा अगली बार भी वह (रेवंत रेड्डी) राजा रहेंगे कहकर दिए बयान पर केटीआर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव, पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को कामारेड्डी में हार का सामना करना पड़ा, तो रेवंत रेड्डी किस खेत की मूली हैं। सत्ता हमेशा शास्वत नहीं रहेगी। केटीआर ने म्युनिसिपल चुनाव में बीआरएस को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button