Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

व्यवसायियों को कहानी सुनाने की कला सिखाएगी कंटेंट फैक्ट्री

हैदराबाद,लाखों महिलाओं में प्राकृतिक प्रसव के लिए जागरूकता लाने के लिए मिलियन मॉम्स अभियान से ख्याति अर्जित करने वाली डॉ. मणि पवित्रा ने अब एक लाख व्यवसायियों को अपनी कहानी कहने की कला का प्रशिक्षण प्रदान करने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने हैदराबाद देश की पहली ‘कंटेंट फैक्ट्री-क्रिएटर वर्स’ स्थापित की है। इसमें पेशेवरों और छोटे व्यवसायियों के लाभ के लिए कहानी कहने की सामग्री के निर्माण के लिए 52 स्टोरी रूम बनाये हैं।

कंटेंट फैक्ट्री का प्रशिक्षण कार्यक्रम

डॉ. मणि पवित्रा ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे पेशेवर, व्यवसायी, व्यापारी तथा उद्यमी हैं, जिन्हें अपने काम में लंबा अनुभव है, लेकिन वे आधुनिक डिजिटल टेक्नॉलोजी से परिचित नहीं हैं। वो यदि अपनी कहानी कहना सीख लें तो अपने व्यापार में चार चांद लगा सकते हैं। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने कंटेंट फैक्ट्री शुरू की और कुछ ही दिनों में 250 लोगों को प्रशिक्षित किया और अब 1 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही हैं।

स्टोरीटेलिंग से व्यवसाय में वृद्धि

डॉ. मणि पवित्रा दंत चिकित्सक हैं, लेकिन उन्होंने आईएसबी से स्नातकोत्तर के बाद उद्योग के क्षेत्र में कदम रखा और आज विभिन्न उद्योगों में अपनी उपस्थिति रखती हैं। उन्होंने कहा कि कंटेट फैक्ट्री द्वारा वह छोटे व्यवसाय मालिकों को कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर बनाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तीन दिन के बूट कैंप की योजना बनायी है। इन तीन दिनों को द्वारा पेशेवर और व्यवसायी अपने व्यवसाय को डिजिटल माध्यम से प्रचारित करने की कला के विभिन्न पहलुओं को जान सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं। डॉ. पवित्रा का दावा है कि इन तीन दिनों में न केवल प्रतिभागी अपने अनुभवों की कहानी लिखना सीखेंगे, बल्कि उस पर आधारित लगभग 52 वीडियो बनएंगे। वे इस कला के माध्यम से अपने स्वयं के ब्रांड एंबेसडर बन सकेंगे।

स्टोरीटेलिंग: व्यवसायिक सफलता की कुंजी

डॉ. पवित्रा के अनुसार, वीडियो कंटेंट आज सबसे शक्तिशाली माध्यम है। व्यवसाय के मालिक और पेशेवर अपने प्रभाव और विकास को बढ़ाने के लिए इसका उपयोग करके अद्भुत लाभ अर्जित कर सकते हैं। यह नियमित संचार से 1200 गुना अधिक प्रभावी हो सकता है। उन्होंने बताया कि वह इस कला के परिचय के लिए हर शनिवार, दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक लॉन्च पैड सत्र का आयोजन भी करती हैं।

यह भी पढ़ेंवियतनाम में वेसाक दिवस पर याद किये गये भगवान बुद्ध

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button