तेलंगाना के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम

हैदराबाद, राज्य सरकार ने मध्य पूर्व में मौजूदा हालात को देखते हुए वहां फंसे राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए नई दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो 24 घंटे काम करेगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश पर अधिकारियों ने मध्य पूर्व के कुछ देशों में उत्पन्न हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि तेलंगाना भवन के अधिकारी विदेश मंत्रालय के साथ-साथ संबंधित भारतीय दूतावासों से भी लगातार संपर्क में हैं और हालात का आकलन कर रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन देशों में रहने वाले राज्य के नागरिकों या तेलंगाना में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह की परेशानी, यात्रा में बाधा या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर 91 9871999044, 91 9958322143, 9910014749 तथा 91 9643723157 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें… सीजेआई ने की तिरुपति मंदिर में पूजा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button