पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल को लेकर विवाद
लखनऊ, उत्तर-प्रदेश पुलिस उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की माँग की है। शनिवार को आयोजित परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया था कि अवसर के अनुसार बदल जाने वालों के लिए एक शब्द में उत्तर दें। इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे- पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी।
प्रश्न के विकल्पों में पंडित शब्द शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई गई है, जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में जाँच के निर्देश दिए हैं। राज्य के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाक ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रश्न में दिए गए विकल्पों पर सरकार को गंभीर आपत्ति है और इसे संज्ञान में लिया गया है। पाक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमें कड़ी आपत्ति है।
पंडित विकल्प पर विवाद, भाजपा ने यूपी SI परीक्षा पर उठाई आपत्ति
सरकार ने गंभीरता से इस मामले को संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को स पहुँचती है, तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। प्रश्न-पत्र में यह प्रश्न पूछा गया कि अवसर के अनुसार बदल जाने वालों के लिए एक शब्द में उत्तर दें और इसके लिए चार विकल्प दिए गए। विकल्प में एक-पंडित, दो-अवसरवादी, तीन-निष्कपट और चार-सदाचारी चुनने का मौका दिया गया। इस पर पंडित विकल्प को लेकर सत्ताधारी भाजपा के भीतर से ही आपत्तियाँ उने लगी हैं।
शनिवार, 14 मार्च को यह परीक्षा आयोजित की गई। ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले भाजपा की उत्तर-प्रदेश इकाई के सचिव अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रश्न पर आपत्ति जताई है और प्रश्न-पत्र तैयार करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। अपने पत्र में मिश्रा ने कहा कि प्रश्न गलत तरीके से तैयार किया गया और असंवेदनशील प्रतीत होता है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





