भाकपा का शताब्दी समारोह 18 जनवरी को
हैदराबाद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रदेश सचिव व विधायक कुनामानेनी सांबशिव राव ने घोषणा की है कि भाकपा के शताब्दी समारोह के मौके पर आगामी 18 जनवरी को खम्मम में लाखों लोगों के साथ जनसभा का आयोजन होगा। उन्होंने हैदराबाद में पार्टी कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि खम्मम में आयोजित होने वाली जनसभा में सीएम रेवंत रेड्डी के साथ-साथ वाम दलों के राष्ट्रीय नेताओं तथा 40 देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सभा के लिए पाँच लाख लोगों को जुटाने की कोशिश की जा रही है।
आंध्र-प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनसभा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन 19 जनवरी को वामदलों के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक होगी और इसके बाद भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।
यह भी पढ़ें… केसीआर के प्रति रेवंत की भाषा गलत : बंडी संजय
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



