अपने गार्डन में बनाएँ फोकल प्वाइंट

अगर हमारे पास एक बड़ा गार्डन है और उस गार्डन में क्यारियों में पौधे लगे हैं। चूंकि गार्डन घर से जुड़ा है, इसलिए आपने पतली-पतली क्यारियां बनाकर दोनों क्यारियों के बीच एक रास्ता छोड़ दिया, जिसमें खास कुछ नहीं है या फिर आपने घर के पिछवाड़े में कुछ सुंदर फूलों के पौधे लगा रखें है, जिन पर सबकी नजर नहीं जाती, न दिखने में वो कुछ खास लगते हैं या आपने बड़े गार्डन में भी बहुत सारे पॉट्स में पौधे लगाकर रखे हैं, जिनमें कोई फोकल प्वाइंट ही नहीं है। ऐसे में अपने गार्डन में एक फोकल प्वाइंट बनाना जरूरी हो जाता है। इसके जरिये आप गार्डन की अव्यवस्था को व्यवस्थित कर सकते हैं। फोकल प्वाइंट यानी अपने गार्डन को व्यवस्थित करने का एक तरीका।

क्यों जरूरी है फोकल प्वाइंट का होना?

फोकल प्वाइंट के जरिये हम अपने गार्डन की अलग-अलग चीजों को परिभाषित कर सकते हैं। एक अलग तरह का एटमोस्फियर क्रिएट कर सकते हैं। मसलन, गार्डन के एक कोने में एक आर्टिफिशियल वॉटरफॉल क्रिएट करना, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है, जो बाकी गार्डन के हिस्सों से अलग दिखता है। दूसरे हरे-भरे पौधे के बीच में रहने के दौरान सिर्फ वही हिस्सा एक स्पष्ट शुरुआती बिंदू और पहला पड़ाव बन जाता है।

फोकल प्वाइंट कहां बनाएं

हम अपने बड़े गार्डन में अलग-अलग हिस्सों में फोकल प्वाइंट क्रिएट कर सकते हैं –

जहां पैदल रास्ता मुड़ता है, एक छोटा सजावटी पेड़ एक फोकल प्वाइंट का काम कर सकता है, जो बाहर से आने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता है। किसी बड़े बगीचे के भीतर बड़ा खाली स्पेस – जहां पर लोग आकर एंज्वाय करें और घूमें-फिरें। यहां की साज-सज्जा अलग किस्म की हो सकती है। एक मंडप क्रिएट कर सकते हैं, जहां बैठने की जगह हो और जिस जगह पर आप घूम-फिर सकें। जहां पौधे काफी बड़ी संख्या में लगे हों वहाँ कतार में पौधे- कतार में लगे पौधे वाली जगह दूसरी जगहों से अलग हो जाती है।

ताड़ के पेड़ों को एक साथ लगाने से भी एक अलग किस्म का फोकल प्वाइंट बनाया जा सकता है। बड़े ही नहीं बल्कि छोटे गार्डन में भी फोकल प्वाइंट बना सकते हैं। मसलन- बांस के पौधे को एक-दूसरे के साथ बांधकर उसके पास कार्ड बोर्ड से बनी कटआउट्स लगाए जा सकते हैं। छोटे गार्डन में छोटे पौधे को एक साथ रखना भी आंखों को सुकून देता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरे गार्डन को ही छोटे गमलों से भर दिया जाए। एक बड़े टेरिकोटा प्लांट के गमले के इर्दगिर्द छोटे गमले रखे जा सकते हैं।

टेबल-चेयर और सजावट से निखरेगा गार्डन लुक

छोटे गार्डन में भी एक प्लेन दीवार पर वर्टिकल गार्डन या फिर एक फॉर्मल गार्डन में पैदल चलने के रास्ते को भी फोकल प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। फोकल प्वाइंट के लिए गार्डन में फूल और फूलों के बीच कलाकृतियों को भी सजाया जा सकता है और स्टोन के जरिये भी किसी खास हिस्से को कलात्मक बना सकते हैं। बड़े गार्डन में लंबे रास्ते के लिए ट्रैलिस क्रिएट कर सकते हैं जो एक टनल का लुक देती है, जिसकी एंट्री पर ग्रीन पौधे रख सकते हैं और इसे भी फोकल प्वाइंट बना सकते हैं।

गार्डन के कोनों में बड़े जार को रखकर उसके आसपास फूलों के पौधे, एक बेहतर फोकल प्वाइंट हो सकते हैं। किसी कॉर्नर में रॉट आयरन की टेबल और चेयर को भी फोकल प्वाइंट में तब्दील किया जा सकता है। लेकिन यह खास तरीके से सुसज्जित होनी चाहिए। गार्डन में प्राकृतिक और मानवनिर्मित मटैरियल से बनी कलाकृतियां भी हो सकती हैं। एक साथ रखे हुए टेरिकोटा पॉट जिन्हें एक-दूसरे के विपरीत रखा गया हो। शो पीस अगर छोटे हैं तो उन्हें इस तरह से रखें कि वो सामने से नजर आएं।

टिप्स-

अपने गार्डन के लिए फोकल प्वाइंट बनाने हेतु खरीदारी के लिए पहले एक्सपेरिमेंट करके देखें। जो थीम आप बनाना चाहते हैं, उसे वैकल्पिक चीजों के माध्यम से पहले क्रिएट करके देखें, तभी खरीदें। फोकल प्वाइंट बनाने के लिए रास्ता, लॉन के भीतर के मोड़ों, उसके बॉर्डर और कोनों पर कई तरह के प्रयोग किए जा सकते हैं। छोटी चीजों को बड़ा दिखाने के लिए उन्हें पहले प्रायोगिक रूप से आजमाकर जरूर देखें।

कई फोकल प्वाइंट क्रिएट करने के लिए गार्डन में ज्यादा चीजों का ढेर न लगाएं। कम हो, लेकिन ऐसा हो, जिसकी सभी तारीफ करे। छोटे गार्डन में एक बड़े पॉट के इर्दगिर्द छोटे पॉट्स को रखने से फोकल प्वाइंट में ज्यादा इम्पैक्ट नहीं आता। इसकी बजाय अलग-अलग तरह की चीजों के साथ प्रयोग करें और एक थीम बनाकर चलें।

-अनु आर.

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button