क्रेडाई हैदराबाद प्रॉपर्टी शो में 300 करोड़ का कारोबार

हैदराबाद, निजी रियल एस्टेट डेवलपर्स की संस्था कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स असोसिएशंस ऑफ इंडिया (क्रेडाई) द्वारा आयोजित हैदराबाद प्रॉपर्टी शो आज संपन्न हुआ। शहर में अपना स्थायी घर बनाने की इच्छा रखने वालों ने कुछ इस तरह प्रतिक्रिया जतायी कि तीन दिन में 300 करोड़ की बिक्री हुई और 1,000 करोड़ के भावी व्यापार के संकेत मिले हैं। लोगों ने आवासीय और वाणिज्यिक दोनों सेगमेंट्स में रुचि दिखाई है।

शो के अंतिम दिन आज देश के प्रमुख रियल एस्टेट कंटेंट क्रिएटर्स के पैनल में हैदराबाद के रियल एस्टेट की मजबूती, अन्य मेट्रो और टियर-1 शहरों की तुलना में इसकी स्थिति, तथा अब भी तुलनात्मक रूप से किफायती दामों पर चर्चा हुई। चर्चा का प्रमुख निष्कर्ष यह रहा कि अगला दशक रियल एस्टेट के विकास और वृद्धि के लिहाज़ से हैदराबाद का होगा। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने बताया कि हैदराबाद शहर में बड़ी संख्या में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के स्थापित होने से रोज़गार और आवास की मांग तेज़ी से बढ़ेगी। जारी वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 14 मिलियन वर्ग फुट के वाणिज्यिक रियल एस्टेट विकास के साथ हज़ार वर्ग फुट के अपार्टमेंट से लेकर सोलह हज़ार वर्ग फुट तक के घर हर श्रेणी के ग्राहकों की ज़रूरतों के अनुरूप उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें… केसीआर ने दलितों के साथ किया अन्याय : रेवंत

प्री-लांच डिस्काउंट के झांसे से बचने की चेतावनी

क्रेडाई हैदराबाद के अध्यक्ष एन. जयदीप रेड्डी ने बताया कि समृद्ध संस्कृति, उत्कृष्ट भोजन और व्यापक आर्थिक अवसरों के साथ हैदराबाद ने खुद को भारत के सबसे लचीले और भविष्य-दृष्टि वाले रियल एस्टेट बाज़ारों में मजबूती से स्थापित किया है। शहर के रियल एस्टेट में उपलब्ध विविध विकल्पों को देखते हुए उन्होंने गृह खरीददारों से आग्रह किया कि वे केवल रेरा अनुमोदित परियोजनाओं पर ही भरोसा करें और प्री-लांच सेल्स के आकर्षक डिस्काउंट्स के झांसे में न आएँ।

प्रेसिडेंट-इलेक्ट बी. जगन्नाथ राव ने कहा कि प्रॉपर्टी शो में हुई सार्थक चर्चाओं ने पिछले एक दशक में शहर में 5 से 6 गुना मूल्य वृद्धि को रेखांकित किया है। आज हैदराबाद के पास स्थायी रूप से बसने के लिए आदर्श रूप बेहतरीन अवसंरचना, शानदार करियर अवसर और उच्च जीवनशैली है। महासचिव क्रांति किरण रेड्डी ने कहा कि आज कामकाजी दंपत्ति अपनी आय को जोड़कर अपने सपनों का घर खरीद रहे हैं।

हैदराबाद में ऐसे घर विकसित किये जा रहे हैं जो आज के वैश्विक अनुभव वाले गृह खरीददारों की आकांक्षाओं के अनुरूप हों। हर श्रेणी का ग्राहक शहर में अपनी पसंद का घर पा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी शो ने ब्रांड हैदराबाद को बढ़ावा दिया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सहित उच्चस्तरीय सहभागिता तथा उद्योग व शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर पैनल चर्चाओं ने खरीददारों का विश्वास और मज़बूत किया। इन सहभागिताओं ने शहर की दीर्घकालिक संभावनाओं पर भरोसा बढ़ाया, जिससे गृह खरीददारों को निवेश करने, स्थायी रूप से बसने और हैदराबाद की विकास गाथा में दीर्घकालिक भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहन मिला।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button