महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जयपुर, राजस्थान में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को भक्तिभाव, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिवालयों में भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की गई।जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर सहित सभी जिलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

जयपुर के ताड़केश्वरनाथ मंदिर, झारखंड महादेव समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही जल लेकर श्रद्धालु कतारों में लगे थे। शिवालयों में ओम नम: शिवाय: , हर हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष के साथ महादेवजी का अभिषेक किया जा रहा है। जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में चार प्रहर की पूजा होगी। देर शाम शुरू हुआ अनुष्ठान बृहस्पतिवार सुबह तक चलेगा।

मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एक बयान में कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो, सभी की मनोकामनाएँ पूरी हों, समस्त विश्व का कल्याण हो।हर हर महादेव।

भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर स्थित राजराजेश्वर मंदिर में सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हर-हर महादेव। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button