अमेरिकी दबाव के बीच क्यूबा ने 2,010 लोगों को क्षमादान दिया

हवाना, क्यूबा की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 2,010 लोगों को माफ कर दिया है। क्यूबा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर अत्यधिक दबाव डाला और द्वीप को घेर लिया।क्यूबा सरकार ने कहा कि माफी एक ‘मानवीय अभिव्यक्ति’ है, जो ‘पवित्र सप्ताह’ के अवसर पर दी गई, और उसने अमेरिका के साथ बढ़ते दबाव का कोई जिक्र नहीं किया।

सरकार ने कहा कि उसने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित विदेशियों और क्यूबावासियों को ‘रिहा’ कर दिया है। क्यूबा के अधिकारियों ने रिहा किए गए लोगों के नाम और उनकी शर्तों का खुलासा नहीं किया, न ही उन पर लगाए गए अपराधों का उल्लेख किया।

कार्यकर्ता समूह ‘प्रिजनर्स डिफेंडेड’ ने क्यूबा में राजनीतिक कारणों से कैद किए गए

अधिकारियों ने यह भी जानकारी नहीं दी कि जिन लोगों को माफी दी गई है, उनमें से कोई ऐसे प्रदर्शनकारी थे जिन्हें आतंकवाद, अवमानना या सार्वजनिक अव्यवस्था के लिए सजा सुनाई गई थी या नहीं। क्यूबा की सरकार राजनीतिक कैदियों को मान्यता नहीं देती है, लेकिन कार्यकर्ता समूह ‘प्रिजनर्स डिफेंडेड’ ने क्यूबा में राजनीतिक कारणों से कैद किए गए 1,214 लोगों को पंजीकृत किया है।

क्यूबा के अधिकारियों ने मीडिया में प्रकाशित एक बयान में कहा कि क्षमादान का निर्णय ‘प्रतिबंधित व्यक्तियों द्वारा किए गए अपराधों की विशेषताओं, जेल में उनके अच्छे व्यवहार, अपनी सजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा करने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के सावधानीपूर्वक विश्लेषण पर आधारित था।’ यह रिहाई ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा सरकार पर अत्यधिक दबाव डाला है और महीनों से तेल नाकाबंदी लागू कर रखी है। इसके कारण बिजली कटौती हुई है और अनेक नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भाषा 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button