संस्कार धारा (एक विचार) का रजवाड़ी गणगौर मेले में झलकी परंपरा
हैदराबाद, संस्कार धारा (एक विचार), कोठी सुल्तान बाजार द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति रजवाड़ी गणगौर मेला भव्यता से आयोजित किया गया। सुल्तान बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में आयोजित गणगौर मेला का विशेष आकर्षण ईसर-गौर के साथ होली, गणगौर पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य की प्रस्तुति रही। सभी को बनाना, फल दौड़ जोड़ी, प्रॉप के साथ गीत, जोड़ी म्यूजिकल चेयर, ईसर गौर कानीराम संग खेल खिलाए गये।

अवसर पर कैश तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओ को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी गोपाल बल्दवा का स्वागत संस्थापक कलावती जाजू, अध्यक्ष श्यामलता नावंदर, मंत्री अंजना अट्टल एवं कोषाध्यक्ष प्रेमलता कांकानी ने किया। कलावती जाजू ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष श्यामलता नावंदर ने अतिथियों, सदस्यों, सहयोगियों व स्थान व्यवस्था के लिए रमेशचंद व्यास का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें… शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स के नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव के दो दिन शेष
कार्यक्रम में संस्थापक कलावती जाजू, अध्यक्ष श्यामलता नावंदर, मंत्री अंजना अट्टल, कोषाध्यक्ष प्रेमलता कांकानी, संयोजिका शांता सारड़ा, मौसमी भूतड़ा, सीमा इन्नानी, कमला राठी, इन्द्रा भराड़िया, निर्मला बजाज, सह-संयोजिका स्नेहलता धूत, प्रेमा जाजू, कविता अट्टल, सविता मालानी, शकुंतला पोरवाल, किरण बंग, पुष्पा दरक, निर्मला झँवर, स्नेहा हेडा, सुनीता दम्मानी, तारा जाजू, राजू दम्मानी, किरण अट्टल, रेखा डागा, अनुराधा तिवारी, कला दरक, उमा सारड़ा, पद्मा बजाज, पार्वती मणियार, मंजू तिवारी ने योगदान दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





