कमिंस पीठ की चोट की जाँच के लिए एक और स्कैन करवाने घर लौटे

हैदराबाद, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट की अंतिम जाँच (स्कैन) के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। यह स्कैन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चिकित्सीय टीम द्वारा किया जाएगा जो उन्हें यहाँ चल रही इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में खेलने की मंजूरी देगा।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कमिंस जुलाई 2025 से मैदान से बाहर हैं और इस दौरान केवल एक एशेज टेस्ट ही खेल पाए हैं। वह आईपीएल 2026 में टीम शिविर छोड़कर पीठ की चोट की अंतिम जाँच के लिए घर लौट गए हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया, कमिंस बृहस्पतिवार को कोलकाता में सनराइजर्स हैदराबाद के कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए अंतिम मैच के बाद भारत से रवाना हुए।

यह भी पढ़े : मुझे नहीं लगता कि अब फिनिशर की भूमिका प्रासंगिक रह गई है: फ्लेमिंग

अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें अनुमति दे देता है तो वह 17 अप्रैल को फिर टीम से जुड़ सकते हैं। कमिंस टीम के नेट सत्र में गेंदबाजी कर रहे थे, क्योंकि यह रिटर्न टू प्ले (खेल में वापसी करने के) प्रोटोकॉल का हिस्सा है। कमिंस और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा कहा कि यह तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से में उपलब्ध रहेगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button