Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

साइबराबाद-हैदराबाद: 925 शराबी चालक पकड़े गए

हैदराबाद, हैदराबाद व साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत और दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 925 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दोनों पुलिस आयुक्तालयों ने अलग-अलग इलाकों में कड़ी चेकिंग की, जिसमें बड़ी संख्या में दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए हिरासत में लिया गया।

साइबराबाद में कुल 468 मामलों में 335 दोपहिया, 25 तिपहिया, 107 चौपहिया और 1 भारी वाहन शामिल था। विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज मामलों में कुकटपल्ली (51), चेवेल्ला (53), शादनगर (41), राजेंद्र नगर (42), जीडीमेट्ला (23), अलवाल (30) समेत कई ट्रैफिक पुलिस स्टेशनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी आरोपियों को सोमवार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने 14 और 15 नवंबर को चलाए गए विशेष अभियान में 457 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा, जिसमें 377 दोपहिया, 27 तिपहिया, 53 चौपहिया और 1 भारी वाहन शामिल है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वाहन चालकों में बीएसी (Blood Alcohol Content) स्तर 30 एमजी से लेकर 300 एमजी से अधिक तक पाया गया। इनमें 194 मामलों में बीएसी 51–100 एमजी, जबकि 4 मामलों में तो 300 एमजी से अधिक दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने चेताया कि नशे में वाहन चलाना न केवल चालक की बल्कि अन्य नागरिकों की जान को भी खतरे में डालता है, इसलिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button