साइबराबाद पुलिस स्थापना दिवस : कम्युनिटी पुलिसिंग, फिटनेस और जन जागरूकता पर जोर
हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस आयुक्त डॉ. एम. रमेश ने साइबराबाद पुलिस को आधुनिक पुलिसिंग का मॉडल बताते हुए पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।
साइबराबाद पुलिस के 24वें स्थापना दिवस पर आयुक्त ने मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं तथा नागरिक कीसुरक्षा, सुविधा के लिए समर्पण की भावना के कार्य को जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में स्थापित साइबराबाद आयुक्तालय आज आधुनिक पुलिसिंग का एक मॉडल बन चुका है और देश के तेजी से विकसित हो रहे आर्थिक क्षेत्र को सुरक्षा प्रदान कर रहा है।
आयुक्त ने कहा कि लगातार बदलते शहरीपरिदृश्य, आईटी, वित्तीय, फार्मास्यूटिकल और औद्योगिकक्षेत्रों के विस्तार के बीच मजबूत सुरक्षा व्यवस्था विकास की आधारशिला है। आयुक्त ने उन्नत कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, साइबर अपराध जांच क्षमता, वैज्ञानिक ट्रैफिक प्रबंधन और संरचित कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है।
कोर अर्बन रीजन ढांचे के तहत प्रशासनिक पुनर्गठन से नगर निकायों के साथ समन्वय और कार्यक्षमता में सुधार हुआ है। उन्होंने साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को उभरती चुनौतियों के रूप में चिन्हित करते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि और प्रवासन के मद्देनज़र पुलिसिंग को लगातार अनुकूल बनाना आवश्यक है। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण, संस्थागत जिम्मेदारी का हिस्सा है।



सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता पर पुलिस ने दी सलाह
स्थापना दिवस के अवसर पर नारसिंगी साइकिलिंग ट्रैक पर युवाओं के साथ विशेष साइकिल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भी किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से बातचीत कर यातायात नियमों के पालन, नशे से दूर रहने, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में कुकटपल्ली डीसीपी रितिराज, शेरिलिंगमपल्ली डीसीपी सी.एच. श्रीनिवास, डीसीपी टी. अन्नपूर्णा, डीसीपी (अपराध) मुत्यम रेड्डी, स्पेशल ब्रांच डीसीपीवाई.वी.एस. सुधीन्द्र, साइबर क्राइम डीसीपी साई मनोहर, एसओटी डीसीपी शोभन कुमार, ट्रैफिक-1 डीसीपी रंजन रतन कुमार, सीएआर मुख्यालय डीसीपी संजीवसहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



