साइबराबाद पुलिस ने 1,016 सेलफोन खोज कर लौटाए
हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस ने चोरी या गुम हुए 1,016 सेलफोन खोजकर वास्तविक मालिकों के हवाले किए। साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त डॉ. एम. रमेश ने वास्तविक मालिकों को सेलफोन लौटाते हुए कहा कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी 1,016 मोबाइल फोन ट्रेस कर लौटाए गए।

रमेश ने बताया कि सीसीएस शमशाबाद पुलिस ने 265, सीसीएस शेरिलिंगमपल्ली ने 255, सीसीएस कुतुबुल्लापुर ने 181, सीसीएस कुकटपल्ली ने 160 और सीसीएस राजेंद्रनगर पुलिस ने 155 फोन रिकवर किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन लोगों के जीवन और रोज़गार का महत्वपूर्ण साधन बन गये है। ऐसे में गुम हुए फोन को वापस दिलाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी लौटाना पुलिस की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें… इंटर परीक्षा में उपस्थित रहे 96.4 प्रतिशत छात्र
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



