साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 281 वाहनों चालकों पर दर्ज किए मामले
हैदराबाद, साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 281 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि 281 मामलों में 224 दोपहिया, 18 तिपहिया, 42 चौपहिया, 7 भारी वाहन से संबंधित हैं। 281 मामलों में माधापुर की ट्रैफिक पुलिस ने 20, गच्चीबावली की ट्रैफिक पुलिस ने 32, नारसिंगी में 18, रायदुर्गम में 25, मियापुर की ट्रैफिक पुलिस ने 46, कुकटपल्ली में 20, बालानगर में 28, जेडीमेट्ला में 13, पठनचेरु में 14, केपीएचबी में 7, मेडचल में 35 तथा आरसी पुरम में 23 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 506 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



