डाइफुकु ने हैदराबाद में 2.27 बिलियन डॉलर के निवेश से शुरू किया नवाचार केंद्र

हैदराबाद, जापान की अग्रणी ऑटोमेशन कंपनी डाइफुकु की भारतीय इकाई डाइफुकु इंट्रालॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हैदराबाद में अपना नया और अत्याधुनिक निर्माण एवं नवाचार केंद्र शुरू किया है।

‘मेक इन इंडिया’ अभियान का समर्थन करने वाली इस पहल पर 2.27 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया है। यह भारत और जापान के बीच औद्योगिक सहयोग को भी नई ऊंचाइयों प्रदान करेगा।

ऑटोमेशन व नवाचार को बढ़ावा देगा नया डाइफुकु केंद्र

डाइफुकु कंपनी लिमिटेड के सीईओ हिरोशी गेशिरो ने इस अत्याधुनिक नवाचार केंद्र के उद्घाटन पर कहा कि भारत उनके लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार है। यह नया केंद्र न केवल देश की लॉजिस्टिक्स क्षमता को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभा को सशक्त बनाकर ऑटोमेशन और नवाचार में नया अध्याय जोड़ेगा।

कंपनी के चेयरमैन श्रीनिवास गरिमेला ने बताया कि यह निवेश सिर्फ आधारभूत संरचना विकास के साथ साथ भारत के लोगों के लिए टिकाऊ विकास और स्थानीय विशेषज्ञता पर केंद्रित काम करेगा प्रतिबद्धता के साथ करेगा।

‘मेक इन इंडिया’ के तहत डाइफुकु का बड़ा कदम

कंपनी के सीईओ असीम बेहेरा ने बताया कि शुरुआती चरण में यह केंद्र 100 से अधिक कुशल नौकरियों का सृजन करेगा, जिसमें इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन और उत्पादन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

साथ ही कंपनी भारत के तकनीकी संस्थानों के साथ मिलकर स्थानीय अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने और पर्यावरण-अनुकूल ऑटोमेशन समाधान तैयार करने की योजना पर काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि भारत का लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र वर्ष 2030 तक 650 अरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुंचने की ओर अग्रसर है, ऐसे में यह नया केंद्र देश में ऑटोमेशन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उल्लेखनीय है कि जापानी कंपनी की भारतीय इकाई का मुख्यालय हैदराबाद में ही और भविष्य में कंपनी इस क्षेत्र में और अधिक विस्तार कर सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button