दैनिक कामकाज में हिन्दी अपनाने पर दिया गया जोर

हैदराबाद, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रमों के लक्ष्यों को पूरा करने तथा कार्यपालकों/कर्मचारियों में हिन्दी के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाते हुए दैनिक कार्यालयीन कार्यों में उपयोग में लाने के उद्देश्य से एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन प्रतिभूति मुद्रणालय के सभा गृह में किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन एस.आर. वाजपे, महाप्रबंधक ने किया। उन्होंने अतिथि वक्ता डॉ. सौरभ कुमार, हिन्दी अधिकारी, सीएसआईआर-आईआईसीटी का स्वागत करते हुए बताया कि दक्षिण क्षेत्र में मेरी तैनाती के पश्चात सरकारी कामकाज में हिन्दी की प्रगति भी मेरे कई लक्ष्यों में से एक है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि कार्यशाला के पश्चात निश्चित रूप से आपकी मानसिकता में बदलाव आएगा तथा आप अपने साथी व अधीनस्थ कर्मचारियों को भी हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यशाला की सार्थकता इसी में है कि इस प्रशिक्षण के पश्चात आप सभी सरकारी कार्य हिन्दी में निपटाने के प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें… जय बजरंग बली : वीर हनुमान विजय यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

राजभाषा नीति और नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

हिन्दी कार्यशाला की जानकारी एवं उद्देश्य स्पष्ट करते हुए मेहुल राठोड़, प्रबंधक, मानव संसाधन ने बताया कि इस कार्यशाला को दो सत्रों में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में भारत सरकार की राजभाषा नीति एवं सांविधिक उपबंधों, अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी दी गयी तथा हिन्दी के प्रति सरकारी कर्मचारियों के उत्तरदायित्व से सभी को अवगत करवाया गया।

द्वितीय सत्र में सरकारी तंत्र में सम्प्रेषण की महत्ता, पत्राचार के प्रकार व नवीनतम हिंदी टूल का उपयोग करते हुए सरकारी काम-काज में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के उपाय साझा किए गए व अभ्यास करवाया गया। विशेषज्ञ अतिथि वक्ता तथा संकाय के रूप में उपस्थित डॉ. सौरभ कुमार ने कार्यशाला के दोनों सत्र आडियो-विजुअल एवं परस्पर संवादात्मक रूप में सम्पन्न किया। उन्होंने बड़े ही व्यावहारिक रूप में विषय की जानकारी दी तथा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया तथा प्रशिक्षार्थियों द्वारा किए गए अभ्यास का पुनरीक्षण किया। अवसर पर आ. दुर्गा प्रसाद, अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन भी उपस्थित रहे। संतोष साव, राजभाषा पर्यवेक्षक के धन्यवाद प्रस्ताव से कार्यशाला का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button