दमरे महिला कल्याण संगठन ने किया कर्मचारियों का सम्मान
हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (एससीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ) द्वारा सिकंदराबाद स्थित रेल निलयम में जोन की 66 महिला कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।


एससीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय रेलवे कर्मचारियों के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें अतीत में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं के संघर्षों और बलिदानों पर विचार करने का अवसर देता है। यह दिवस हमें शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अब तक हुई प्रगति की याद दिलाते हुए एक बेहतर भविष्य की दिशा में काम जारी रखने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वह जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।
यह भी पढ़ें… सतरंगी महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव
दमरे उप मुख्य सूचना अधिकारी डी. मालती ने इस वर्ष के महिला दिवस की थीम गिव टू गेन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह विषय हमें याद दिलाता है कि महिलाओं ने आज जो प्रगति की है, वह पिछली पीढ़ियों के प्रयासों और बलिदानों का परिणाम है। उन्होंने इतिहास और समकालीन समय की कई प्रख्यात महिलाओं के उदाहरण भी दिए, जिनकी उपलब्धियों ने राष्ट्र को गौरवान्वित करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। अवसर पर एससीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की उपाध्यक्ष अमिता प्रकाश, सचिव अपर्णा मुरली, कोषाध्यक्ष वैशाली खाड़े, कार्यकारी समिति सदस्य, कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



