प्रेम विवाह के चलते बेटी की हत्या, अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप

विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में 22 साल की एक युवती को उसके परिवार वालों ने प्रेम विवाह करने के चलते मार डाला। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी की मदद से बेटी की हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गयी। यह घटना पिछले महीने आंध्र प्रदेश के माचेरला शहर में हुई।

आंध्र प्रदेश की चौदेश्वरी नाम की युवती एक लड़के के साथ रिश्ते में थी, लेकिन उसके परिवार वालों को लड़का पसंद नहीं था। घरवालों ने दोनों की शादी का विरोध किया था। चौदेश्वरी 4 मार्च को घर छोड़कर अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी से शादी करने चली गई। कुछ दिनों बाद, उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महिला को ढूंढने के लिए तलाशी शुरू की गई। माचेरला शहर के सर्किल इंस्पेक्टर ने 15 मार्च को जोड़े का पता लगाया और महिला को उसके माता-पिता के घर लौटने के लिए मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : दहेज प्रताड़ना के चलते महिला ने की खुदकुशी

आत्महत्या का दावा, पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा

जांचकर्ताओं के मुताबिक, अधिकारी ने उसे धमकाया और फिर उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। घर पहुंचने के तीन दिन बाद चौदेश्वरी मृत पाई गई। उसके परिवार वालों ने शुरुआत में दावा किया कि उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि चौदेश्वरी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। डॉक्टरों ने बताया कि सोते समय तकिये से उसका दम घोंटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के पिता चंद्रश्रीनू और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि जांचकर्ताओं का मानना था कि उन्होंने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने के गुस्से में यह अपराध किया।

जांचकर्ताओं को आगे पता चला कि सर्किल अधिकारी भी इस हादसे में मिला हो सकता है। पुलिस को शक है कि अधिकारी ने चौदेश्वरी के माता-पिता से रिश्वत लेकर उन्हें बचाने की कोशिश की। पुलिस बैंक रिकॉर्ड की तलाशी भी कर रही है। इस मामले में अभी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और यदि वह दोषी पाया जाता है, तो उसे साजिश रचने, रिश्वत लेने और सबूत नष्ट करने के लिए आपराधिक जाँच का सामना करना पड़ सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button