पाक में पुलिस पर घातक हमले में शामिल आतंकवादी मारा गया : अधिकारी
पेशावर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस पर घातक हमले में कथित रूप से शामिल एक वांछित आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के एक बयान के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार देर रात दिखान जिले की पहाड़पुर तहसील में सीटीडी और जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। बयान में कहा गया है कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अहमद के रूप में हुई है, जो डोटानी जनजाति से संबद्ध था और पूर्व काची आतंकवादी समूह से जुड़ा था।
यह भी पढे़: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हमला, पांच पुलिसकर्मियों की मौत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अहमद कई गंभीर मामलों में वांछित था और उस हमले में सीधे तौर पर शामिल था जिसके परिणामस्वरूप एक थानाधिकारी सहित सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। रविवार को गश्त के दौरान लक्की मारवत में एक पुलिस वाहन पर देसी बम से हमला होने के कारण इन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





