पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

वेटलापलेम, आंध्र-प्रदेश के काकीनाड़ा जिले में पटाखों के एक कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सामरलाकोटा मंडल के वेटलापलेम गाँव में लाइसेंस प्राप्त एक पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में नौ महिलाओं सहित 20 लोग मारे गए और नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकें की संख्या 21 है। मध्यरात्रि के बाद एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, सूर्या श्री फायर वर्क्स के मालिक अदाबाला श्रीनिवास की भी विस्फोट में मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें… कुत्तों के संरक्षण केंद्र की जाँच कर रिपोर्ट पेश करें : कोर्ट

इस बीच, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने काकीनाड़ा सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और कहा कि पटाखा कारखाने के मालिक द्वारा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि त्यौहारों और मेलों के मद्देनजर अनुमति से अधिक कर्मचारियें को काम पर लगाया गया था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button