उत्तम कुमार रेड्डी की याचिकाओं पर फैसला स्थगित

हैदराबाद, उच्च न्यायालय ने सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी की अलग-अलग दायर याचिकाओं पर सुनवाई पूर्ण कर ली है, जिसमें हुजूर नगर विधानसभा सीट के पिछले उप-चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दर्ज चार मामलों को रद्द करने की माँग की गई थी।

अदालत ने गुरुवार को फैसला सुरक्षित रखते हुए आदेश जारी किए। उत्तम कुमार रेड्डी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनकी पत्नी पद्मावती के चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मामले दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें… अयोग्यता याचिका पर नोटिस नहीं मिला : दानम नागेंदर

पद्मावती हुजूर नगर सीट पर हुए उप-चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार थी। मठमपल्ली चौराहे पर रोड शो करने, नेरेडुचर्ला मंडल के दिरशिमचर्ला गाँव में सभा आयोजित करने, पोनुगोडु ग्राम में बिना इजाजत के चुनाव सभा आयोजित करने के कारण मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों को रद्द करने के लिए दायर याचिकाओं पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस के. सुजन ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button