ओडिशा अस्पताल में आग से हुई जनहानि से अत्यंत व्यथित हूं : राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली, ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार रात हुई भीषण आग की घटना ने 10 मरीजों की जान ले ली। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ओडिशा के एक अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी।
यह भी पढ़े : पीएम ‘ब्रिक्स+’ अध्यक्षता ट्रंप को खुश करने के लिए कमजोर कर रहे हैं : कांग्रेस
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओडिशा के कटक में स्थित एक अस्पताल में भीषण आग लगने से हुई जनहानि से अत्यंत व्यथित हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं मृतक के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





