दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर जुर्माना

वडोदरा, गुजरात जायंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में करीबी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका लगा है। महिला प्रीमियर लीग में टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है, जिससे दिल्ली की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन रन से मैच हार गई थी, जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई।

डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’ इसमें आगे कहा गया है, ‘‘इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि उनकी टीम ने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए, इसलिए जेमिमा पर डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button